गला दबाकर विवाहिता की हत्या ; ससुराल वाले घर छोड़कर भागे, मेडिकल बोर्ड गठित

गला दबाकर विवाहिता की हत्या ; ससुराल वाले घर छोड़कर भागे, मेडिकल बोर्ड गठित

 

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के डोरीगंज थाना अंतर्गत इसरौवापुर गांव में एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. हालांकि घटना के बाद ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो चुके हैं. वहीं इस घटना की सूचना उसी गांव के बगल में ब्याही गई दूसरी बहन के द्वारा अपने मायके दिघवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सैदपुर गांव दी गई. सूचना के बाद परिवार वाले रोते-पीटते वहां पहुंचे. मृत विवाहिता की पहचान डोरीगंज थाना क्षेत्र के इसरौवापुर गांव निवासी अर्जुन राय की 23 वर्षीय पत्नी प्रिया कुमारी के रूप में की गई है. इस सूचना के बाद पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया.

वहीं इस संबंध में प्रिया के भाइयों ने बताया कि वे लोग हिंदू रीति-रिवाज और दान-दहेज के साथ अपनी बहन की शादी डोरीगंज थाना क्षेत्र के इसरौवापुर गांव निवासी अर्जुन राय के साथ किए थे. उसके हत्या की सूचना उस गांव के बगल में ब्याही गई उनकी दूसरी बहन के द्वारा दी गई. सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. वहीं इस मामले में मृतका के पिता के बयान पर उसके पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ गला दबाकर हत्या किए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

Loading

67
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़