CHHAPRA DESK – छपरा शहर के साढा ढाला ओवरब्रिज के समीप अनियंत्रित टोटो के पलटने से टोटो सवार 04 वर्षीय बच्चे की मौत टोटो में दबाकर हो गई. हालांकि गंभीर स्थिति में परिवार वाले उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया. इस घटना के बाद परिवार वालों के चित्कार से अस्पताल का माहौल गमगीन हो गया.

मृत बच्चा छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत बड़ा तेलपा निवासी विनोद कुमार राम का 4 वर्षीय पुत्र वीर प्रताप बताया गया है. बताया जा रहा है कि बच्चों के पिता छपरा जंक्शन आरपीएफ पोस्ट पर कार्यरत है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी अपने 4 वर्षीय बच्चे एवं एक पुत्री को लेकर साढा ढाला से टोटो पर सवार होकर घर लौट रही थी. उस बीच टोटो ओवरब्रिज चढने के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गई. जिसमें दबकर बच्चे की मौत हो गई.

वहीं अन्य लोगों को मामूली चोटे आई है. वहीं दुर्घटना के बाद टोटो चालक को लोगों ने पकड़ लिया और उसी टोटो से बच्चे को सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा बच्चे को मृत घोषित किए जाने के बाद आक्रोषित लोगों ने टोटो चालक की पिटाई शुरू कर दी. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने टोटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है. समाचार प्रेषण तक बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराये जाने को लेकर पंचनामा की प्रक्रिया की जा रही है.

![]()

