GOPALGANJ DESK –

गोपालगंज जिला के उचकागांव थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर धरमन टोला स्थित उजरा नारायणपुर जाने वाली रेलवे अंडर पास के समीप छापेमारी कर अपराध की योजना बनाते दो कुख्यात अपराधियों को 02 लोडेड पिस्टल एवं 03 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. प्रेस वार्ता के दौरान इस बात की जानकारी देते हुए गोपालगंज एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सत्यापन हेतु वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए पु०अ०नि० सह थानाध्यक्ष के निर्देशानुसार उचकागांव थाना टीम द्वारा उक्त जगह से दो अपराधी को गिरफ्तार किया. जिनके पास से दो लोडेड पिस्टल, तीन जिन्दा कारतूस एवं दो मोबाइल को बरामद किया गया. गिरफ्तार अपराधियों में उचकागांव थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी अक्षय यादव एवं बाला हाता गांव निवासी मनोज कुमार सिंह शामिल हैं. मैंने बताया कि गिरफ्तार दोनों अपराधियों का कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं.

![]()

