Gopalganj Desk – गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम ने अभियान चला कर दो करोड़ रुपए मूल्य की चांदी को जब्त किया है. जिसका कोई कागजात नहीं होने के कारण तस्कर एवं चालक दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. वाहन जांच के क्रम में उत्पाद विभाग को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है.

बताते चलें कि जब उत्पाद विभाग की टीम वहां जांच कर रही थी उसी क्रम में उत्तर प्रदेश से आ रही एक लग्जरी कार को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसमें से भारी मात्रा में चांदी बरामद हुआ. मिली जानकारी के अनुसार यह चांदी कानपुर से दरभंगा ले जाया जा रहा था. उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि हमारी एक टीम बलथरी चेक पोस्ट पर उत्पाद निरीक्षक प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में वहांन जांच कर रही थी.

उसी क्रम में उत्तर प्रदेश की तरफ से आ रही एक लग्जरी कार को जब रोककर उसकी तलाशी ली गई तो उसमें से 2 क्विंटल 32 किलो चांदी बरामद हुआ, जो चांदी कानपुर से दरभंगा के लिए जा रहा था. चांदी का कोई कागजात नहीं होने के कारण उसको जब्त कर लिया गया हझ. इस चांदी की कीमत बाजार में लगभग 2 करोड़ बताई जा रही हैं. इस करवाई में चालक सहित एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है. तस्कर की पहचान दरभंगा जिले के बड़ा बाजार निवासी मनोज गुप्ता और ड्राइवर शिव शंकर महतो के रूप में हुई है.

![]()
