खुशखबरी : सदर अस्पताल में अब होगा मोतियाबिंद का निशुल्क ऑपरेशन

खुशखबरी : सदर अस्पताल में अब होगा मोतियाबिंद का निशुल्क ऑपरेशन

CHHAPRA DESK-

 

छपरा सदर अस्पताल की सुविधाओं में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है. अब छपरा सदर अस्पताल में मोतियाबिंद का निशुल्क ऑपरेशन भी किया जाएगा. जो कि जिले वासियों के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है. ऑपरेशन की तैयारी पूरी कर ली गई है. आंखों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन को लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति की तरफ से छपरा सदर अस्पताल को ऑपरेशन से संबंधित सभी अत्याधुनिक मशीनें व उपकरण उपलब्ध करा दी गई है.

वहीं अस्पताल प्रशासन के द्वारा भी मोतियाबिंद का ऑपरेशन को लेकर ऑपरेशन थिएटर को दुरुस्त किया जा रहा है. बता दें कि करीब दो दशक पूर्व छपरा सदर अस्पताल में आंखों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाता था. उसके बाद विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवानिवृत्ति के बाद सब कुछ बंद हो गया. लेकिन एक बार पुन: राज्य स्वास्थ्य समिति की पहल पर छपरा सदर अस्पताल में मोतियाबिंद का ऑपरेशन किए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है और उम्मीद जताई जा रही है कि अगले सप्ताह सदर अस्पताल में मोतियाबिंद का ऑपरेशन प्रारंभ हो जाएगा.

क्या कहते हैं सिविल सर्जन

इस मामले में पूछे जाने पर सिविल सर्जन डॉक्टर सागर दुलाल सिन्हा ने बताया कि छपरा वासियों के लिए खुशी की बात है कि अब सदर अस्पताल में मोतियाबिंद का निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा. जिसको लेकर ऑपरेशन थिएटर भी तैयार कर लिया गया है. वही ऑपरेशन से संबंधित सभी अत्याधुनिक मशीन भी अस्पताल को उपलब्ध हो चुका है. अगले सप्ताह यानि 17 जनवरी के बाद छपरा सदर अस्पताल में भी मोतियाबिंद का निशुल्क ऑपरेशन किया जाने लगेगा.

Loading

90
E-paper Health ब्रेकिंग न्यूज़