गोपालगंज पुलिस ने तीन अपराधियों को दबोचा

गोपालगंज पुलिस ने तीन अपराधियों को दबोचा

GOPALGANJ DESK – गोपालगंज जिला के मीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरी के मामले का उद्भेदन किया है. छापेमारी कर पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. वहीं उनके पास से पुलिस ने 70 हज़ार नकद, सोने के गलाया हुआ गुंडी, चोरी में इस्तेमाल बाइक और 3 मोबाइल बरामद किया है. बता दें कि बीते 11 जून को मीरगंज थाना क्षेत्र के नैन मटिहानी में चोरी हुई थी, जिसको लेकर मीरगंज थाना में कांड संख्या 219/23 दर्ज किया गया था.

उस मामले को लेकर एक टीम गठित की गई थी. टीम में शामिल थानाध्यक्ष मीरगंज छोटन कुमार, सब इंस्पेक्टर आशीष कुमार, सब इंस्पेक्टर विकास कुमार बिट्टू, प्रवीण कुमार व रवि शंकर सिंह तकनीकी शाखा शामिल रहे. उनके द्वारा छापेमारी कर अभिषेक कुमार पिता बंका साह व बबलू कुमार केसरी पिता गणेश प्रसाद केसरी व सागर सोनी पिता विजय सोनी तीनों ग्राम नरईनियां थाना मीरगंज जिला गोपालगंज को गिरफ्तार किया गया. पुलिस आगे की अनुसंधान में जुट गई है.

Loading

67
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़