Chhapra Desk – छपरा जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र निवासी एक किशोर की सिवान जिले के जीरादेई में बाइक दुर्घटना में मौत हो गई। वहीं दो किशोर की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिन्हें गोरखपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया है। मृत किशोर जनता बाजार थाना क्षेत्र के सेंदुआर गांव निवासी पीपुल सिंह का 13 वर्षीय पुत्र सुशांत कुमार सिंह बताया गया है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र के सेंदुआर गांव निवासी तीन किशोर बाइक से निकले थे. हालांकि उन लोगों के द्वारा घर में भी इस बात की सूचना नहीं दी गई थी कि वे कहां जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सेंदुआर गांव निवासी पीपुल सिंह का 13 वर्षीय पुत्र सुशांत कुमार सिंह, विपिन सिंह का 12 वर्षीय पुत्र रिशांत कुमार सिंह, राकेश सिंह का 15 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार सिंह तीनों अपने मोटरसाइकिल से सिवान की तरफ से घर वापस आ रहे थे.

उसी दरम्यान सामने से आ रही एक दूसरी मोटरसाइकिल से जोरदार टक्कर हो गई. जिसमें दोनों मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए और एक किशोर की मौके पर मौत हो गई. वहीं घटना की सूचना मिलते ही सुशांत के घर वालों में कोहराम मच गया और परिजन घर बंद कर सिवान के लिए रवाना हो गए. वहीं दोनों घायल किशोर के परिजन भी गोरखपुर के लिए निकल चुके हैं। जिसके कारण इस मामले में विस्तृत जानकारी हासिल नहीं हो सकी है.

![]()
