Chhapra Desk – छपरा-आरा वीर कुंवर सिंह सेतु पर बालू लदे ट्रक मे लगी भीषण आग से वह ट्रक जलकर राख हो गया. बताया जाता है कि वीर कुंवर सिंह सेतु पर भोजपुर जिले से बालू लेकर 12 चक्का ट्रक छपरा की तरफ आ रही थी. उसी क्रम में शॉर्ट सर्किट से ट्रक में आग लग गयी. जिससे ट्रक धू-धू कर जलने लगा. भीषण आग देख स्थानीय लोगों ने डोरीगंज थाने को फोन पर सूचना दी. सूचना पर थाने के ए एस आई हेंमब्रम मरांडी पुलिस बल और थाने से अग्नि शमन की गाड़ी के साथ पहुंची. लेकिन जबतक ट्रक में लगी आग पर काबू पाया जाता तब तक ट्रक जलकर राख हो गया.

ट्रक चालक मिथिलेश राय के द्वारा बताया गया कि ट्रक मे आग लगने से लगभग चार लाख का नुकसान हुआ है. उसने बताया कि वह भोजपुर जिले से लाल बालू लेकर छपरा आ रहा था. तभी बड़हारा थाने की पुलिस और पदाधिकारी ने पिछा कर आरा छपरा वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप ट्रक रोका और चलान की मांग की गई. जब हमने चलान दिखलाया तो चलान और मोबाईल छीन ली गई और दस हजार रूपए की मांग की गई. जब हमने चलान और मोबाईल मांग रहे थे की मेरे ट्रक में आग देख पुलिस ने चलान और मोबाईल फेंक फरार हो गए. तबतक ट्रक जलकर राख हो गई.

विदित हो कि उक्त ओवर ब्रिज पर अवैध वसूली का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक वर्ष पहले बड़हारा थानाध्यक्ष के साथ ट्रक चालकों का विवाद हुआ था और थानेदार की गोली से उसी स्थल पर एक ट्रक के खलासी की मौत हो गई थी.

![]()
