छपरा-गोरखपुर रेलखंड पर ट्रेन में चाकू’बाजी के बाद मची अफरा’तफरी ; कोच अटेंडेंट ज’ख्मी

छपरा-गोरखपुर रेलखंड पर ट्रेन में चाकू’बाजी के बाद मची अफरा’तफरी ; कोच अटेंडेंट ज’ख्मी

CHHAPRA DESK – छपरा-गोरखपुर रेल खंड स्थित सिवान जंक्शन के जीरादेई रेलवे स्टेशन पर लिच्छवी एक्सप्रेस (डाउन) ट्रेन में चाकू बाजी के बाद कोच में थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. उस दौरान कोच अटेंडेंस के हाथ में चाकू लगा और वह जख्मी हो गया. जिसके बाद ट्रेन में मौजूद आरपीएफ के जवान जख्मी कोच अटेंडेंस को लेकर छपरा जंक्शन पहुंचे जहां, जीआरपी के द्वारा जख्मी कोच अटेंडेंस का उपचार छपरा सदर अस्पताल में कराया गया.

जिसके बाद उसे सिवान जीआरपी भेज दिया गया, जहां प्राथमिकी प्रक्रिया चल रही है. जख्मी कोच अटेंडेंट वैशाली जिला के देसरी थाना क्षेत्र अंतर्गत देसरी गांव निवासी गणेश पासवान का 25 वर्षीय पुत्र हरीश पासवान बताया गया है. बताया जा रहा है कि लिच्छवी डाउन एक्सप्रेस के दो कोच अटेंडेंट आपस में किसी बात को लेकर विवाद के बाद मारपीट करने लगे.

जिसके बाद दूसरे कोच अटेंडेंट ने चाकू निकाल कर उसके ऊपर हमला बोल दिया. उस दौरान बचने के क्रम में चाकू हरीश पासवान के हाथ में लग गई. वही दूसरा अटेंडेंट ट्रेन से भाग निकला. जिसके बाद ट्रेन का एस्कॉर्ट कर रही आरपीएफ टीम ने जख्मी कोच अटेंडेंट को छपरा जंक्शन लाया. जहां सदर अस्पताल में उपचार के बाद उसे सिवान जंक्शन रेल थाना भेजा गया है.

इस मामले में पूछे जाने पर सिवान जंक्शन जीआरपी प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना उन्हें मिली है लेकिन अभी तक जख्मी कोच अटेंडेंट उनके थाने पर पहुंच नहीं सका है. पहुंचने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी.

Loading

78
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़