Chhapra Desk- सारण जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत छपरा-पटना मुख्य मार्ग स्थित परमानंदपुर गांव के समीप ओवरलोडेड बालू लदे अनियंत्रित ट्रक ने एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे बाइक सवार महिला की मौत मौके पर ही हो गई. वही बाइक चालक और बाइक पर बैठी छोटी बच्ची बाल-बाल बच गये.
इस घटना के बाद वहां अफरा तफरी मच गई. जबकि परिवार वालों में कोहराम मच गया. वही मौके का फायदा उठाकर ट्रक को छोड़कर चालक भागने में सफल रहा. जिसके बाद सड़क जाम हो गया और एनएच 19 पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई. वहीं आसपास के लोगों ने इसकी सूचना नयागांव एवं सोनपुर पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही सोनपुर थाना प्रभारी देवानंद कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया.जहां रात्रि होने के कारण शव का पोस्टमार्टम अगले दिन कराए जाने को लेकर सुरक्षित रखा गया है. मृत महिला की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घेघटा गांव निवासी सुजीत साह की 29 वर्षीय पत्नी मिंटू देवी बतायी गई है. वही परमानंदपुर पंचायत के सरपंच शशि कांत ओझा उर्फ मनन बाबा, मुखिया अशोक राय, वार्ड सदस्य अखिलेश साह, समाजसेवी अफसर अली सहित घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि मृतका अपने ससुराल से मायके बच्ची के साथ आ रही थी.

इसी बीच यह दर्दनाक घटना हुआ है. मृतक के मायके परमानंदपुर पंचायत के शिवपुर के सरिखन साह पुत्री है. वह अपने भाई के साथ बाइक से मायके बच्ची के साथ आ रही थी. इसी बीच यह घटना घटी है. मृतक के तीन लड़की में सबसे छोटी लड़की सुहानी कुमार जो बाल-बाल बच गई. वही थाना प्रभारी देव आनंद कुमार, एसआई लालबाबू पंडित ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर nh-19 को जाम से मुक्ति दिलाते हुए बालू लदे ट्रक जो डोरीगंज से बालू लदे आ रहा था से जब्त कर थाना लाया. सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया है.
![]()
