छपरा में आठवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म ; दुष्कर्मी ने वायरल किया वीडियो ; चक्कर लगाने के बाद पांचवें दिन दर्ज की गई प्राथमिकी

Chhapra Desk – छपरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आठवीं की एक छात्रा से दुष्कर्म किए जाने के बाद उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया. जिसके बाद मामला प्रकाश में आया और दुष्कर्मी की मां के द्वारा थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया. लेकिन, 4 दिनों तक पुलिस दौड़ाती रही और सामाजिक दबाव के बाद मामला पांचवें दिन दर्ज हुआ. पूरा मामला सारण जिले के अमनौर प्रखंड का है. बताते चले कि दुष्कर्म पीड़िता की मां के द्वारा मामला के संज्ञान में आने के बाद 7 मार्च को थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया लेकिन प्राथमिकी 11 मार्च को पुलिस के द्वारा दर्ज की गई. वहीं इस मामले में दुष्कर्मी के बड़े भाई रमेश सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि दुष्कर्मी रंजन सिंह फरार बताया जा रहा है.


क्या है मामला ?

बताते चले कि दुष्कर्म पीड़िता आठवीं कक्षा की छात्रा है और उसके पिता कोलकाता में रहते हैं. जबकि वह अपनी मां और छोटे भाई के साथ घर पर रहती है. पूरा मामला 20 दिसंबर 2021 से प्रारंभ हुआ. विद्यालय से लौटने के क्रम में रास्ते में उसे परेशान करने वाला युवक भेल्दी थाना क्षेत्र निवासी रंजन सिंह मौका पाकर 20 दिसंबर की रात्रि उसके घर में प्रवेश कर गया. क्योंकि उसकी मां देवरानी का इलाज करवाने के लिए दिल्ली गई थी और उसने मौका पाकर छात्रा से दुष्कर्म किया.

साथ ही उसका वीडियो भी बना लिया. जिसके बाद उसके द्वारा डर के मारे इस बात की जानकारी घरवालों को नहीं दी गई. इस दौरान उसके द्वारा 5 मार्च को उसके घर में प्रवेश कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया लेकिन शोर मचाने के बाद वह भाग गया और उस छात्रा को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया.

इसी क्रम में छात्रा के द्वारा इस बात की सूचना अपने घर वालों को दी गई. सूचना के बाद उसकी मां घर पहुंची और उन लोगों के द्वारा उक्त दुष्कर्मी के घर वालों को इस बात की जानकारी दी गई तो दुष्कर्मी के द्वारा छात्रा का वीडियो वायरल कर दिया गया. अंततः पीड़ित परिवार के द्वारा 7 मार्च को अमनौर थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया, लेकिन पुलिस पांचवें दिन हरकत में आई और प्राथमिकी दर्ज करते हुए दुष्कर्मी के बड़े भाई रमेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया. वहीं दुष्कर्मी फरार बताया जा रहा है. इस दौरान पुलिस ने छात्रा को मेडिकल टेस्ट के लिए सदर अस्पताल भेजा है.

Loading

Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़