Chhapra Desk– सारण जिले के एकमा प्रखंड अंतर्गत परसा बाजार के उदासी बाबा के पोखरा स्थित नव सृजित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा एक छात्र की बर्बरता द्वारा पिटाई का मामला प्रकाश में आया है. छात्र परसा बाजार उमाशंकर मोड़ निवासी टुनटुन प्रसाद का 8 वर्षीय पुत्र विष्णु कुमार बताया जाता है. जिसके पिता स्थानीय बाजार में सब्जी बेचकर अपना परिवार चलते है.

पूछे जाने पर छात्र विष्णु कुमार ने बताया कि उक्त शिक्षक द्वारा प्रश्न दिया गया था लेकिन बनाने के लिए नही कहा गया था. कुछ ही देर बाद पुनः चेक किया गया जब बच्चे ने सवाल नही दिखाया तो उसका कान पकड़कर पहले मोड़ा गया और पुनः कान पकड़कर ऊपर उठाया गया और थप्पड़ से मारा गया।जिससे उसके कान से रक्त स्राव होने लगा. रक्त स्राव को देखकर उसे कल पर धोने के लिए बोला गया. रक्त स्राव होता रहा लेकिन शिक्षक द्वारा उसका इलाज करवाना उचित नही समझा गया और न ही उसे घर जाने की अनुमाति दी गई.

उसके साथ पढ़ने वाला उसके भाई को छुट्टी नही मिली. वहीं सूचना के बाद पीड़ित छात्र के परिजन द्वारा एकमा पीएचसी में इलाज करवाने के दौरान कार्यरत डॉक्टर द्वारा गुरुजी को फोन किया गया तो गुरुजी झल्ला उठे और पटना जाने का हवाला देते हुए फोन काट दिया. वही परिजन द्वारा स्थानीय थाना में एफआईआर दर्ज कराने की बात कही गई.

उक्त शिक्षक के द्वारा पहले भी की जा चुकी है ऐसी बर्बरता
उक्त प्रधानाचार्य द्वारा इस प्रकार की बर्बरता कोई नई बात नही है पहले भी एक छात्र को डंडे से पीकर हाथ तोड़ने का इल्जाम लग चुका है. उक्त मामले में भी कुछ प्रतिष्टित लोगो द्वारा मामले को सलटाया गया था.

![]()
