Chhapra Desk – छपरा जिले के परसा थाना अंतर्गत डर ह पचलख गांव के समीप अनियंत्रित पिकअप वैन ने घर के समीप खेल रहे एक बच्चे को रौंदा दिया, जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई. वहीं दुर्घटना के बाद पिकअप वैन लेकर भाग रहे चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई शुरू कर दी. जिसके बाद इस बात की सूचना परसा थानाध्यक्ष को दी गई.

वहीं पिटाई के बाद चालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप वैन को जब्त कर लिया. मृत बालक परसा थाना क्षेत्र के डीह पचलख गांव निवासी पिंटू राय का 3 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार बताया गया है. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया.

जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है. इस संबंध में बच्चे के परिवार वालों ने बताया कि बच्चा घर के दरवाजे पर खेल रहा था तभी तेज रफ्तार से आ रही पिकअप वैन ने उसे रौंद दिया. जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

![]()
