छपरा में बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर फाइनेंस कर्मी से लूटे 3 लाख ; जांच में जुटी पुलिस

CHHAPRA DESK – सारण जिले के दिघवारा थाना अंतर्गत सीतलपुर-सिवाना मुख्य मार्ग पर बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने एक फाइनेंस कर्मी से ₹3 लाख लूट की घटना को अंजाम दिया है. लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी आसानी से फरार हो गये. इस दौरान फाइनेंस कर्मी से मारपीट किए जाने की बात बताई जा रही है.

पीड़ित फाइनेंस हाजीपुर जिले के राघोपुर गांव निवासी अविनाश कुमार बताया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि भारत फाइनेंस कंपनी का वह कर्मी है और दिघवारा की तरफ कंपनी के रुपए वसूली को लेकर आया था. वसूली के बाद वह बाइक से सीतलपुर होकर हाजीपुर लौट रहा था.

उसी बीच सीतलपुर-सिवाना मुख्य मार्ग पर बाइक सवार अपराधियों ने उसे ओवरटेक कर उसकी बाइक को गिरा दिया और हथियार के बल पर उसे ₹3 लाख रुपये का थैला लूट लिया. वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही दिघवारा थानाध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन प्रारंभ की.

हालांकि समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी। इस मामले में दिघवारा थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल मामला संदेहास्पद प्रतीत होता है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. जांच के बाद ही मामला सामने आएगा.

Loading

Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़