CHHAPRA DESK – सारण जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र में हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों ने गोविंदचक स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा से 5.96 लाख लूट की घटना को दिया अंजाम दिया है.लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए आराम से फरार हो गए। सभी अपराधी अत्याधुनिक हथियार से लैस थे. बैंक में उपस्थित लोगों के बीच भय उत्पन्न करने के लिए फायरिंग की भी बात कही जा रही है. लूटे गए कुल रकम की राशि 5 लाख 96 हजार आठ सौ नब्बे रुपये बताई जा रही है.

इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बैंक में उपस्थित ग्राहकों ने बताया कि बैंक कर्मचारी सहित सभी लोग अपने कार्य में व्यस्त थे. तभी 8 अपराधियों ने हथियार निकाल बैंक कर्मचारी सहित गार्ड और उपस्थित लोगों को बंधक बना लिया. इसी बीच दो अपराधी कैशियर मुनचुन प्रसाद पर हथियार तान कैश काउंटर से पैसे निकलते हुए साथ लाए झोले में रखने लगे. अपराधियों ने कैशियर के साथ मारपीट कर मनी चेस्ट से भी रुपए निकलवा लिए.

दस मिनट के अंदर अपराधी कैश काउंटर पर रखे 5 लाख के आसपास रुपए लेकर बैंक से बाहर निकल गए. अपराधी जाते वक्त सभी कर्मचारियों के मोबाइल साथ लेकर चले गए. बाहर में पूर्व से बाइक पर अपराधी इंतजार कर रहे थे. लूटने के बाद सभी अपराधी आराम से हथियार लहराते हुए बाइक पर बैठ दिघवारा की तरफ निकल गए. बैंक से निकलने के बाद उपस्थित लोगों द्वारा शोर मचाया गया तो दहशत बनने के लिए अपराधियों द्वारा फायरिंग की भी बात कही जा रही है.

![]()
