छपरा शहर में हुई चाकूबाजी में एक पक्ष से दो युवक जख्मी

Chhapra Deskछपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत छात्रधारी बाजार मोहल्ला में मंगलवार की देर शाम दो पक्षों के बीच हुई चाकूबाजी में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए. जिन्हें आनन-फानन में छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया. गंभीर रूप से जख्मी दोनों युवक भगवान बाजार थाना क्षेत्र के छात्रधारी बाजार मोहल्ला निवासी सुकलाल साह का 18 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार एवं विजय साह का 18 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार बताए गए हैं.

बताते चले कि विगत कुछ माह पहले छात्रधारी बाजार मोहल्ले में दो पक्षों के बीच चाकू बाजी हुई थी. उसी विवाद को लेकर आज देर शाम पुनः युवकों के दो गुटों में चाकू बाजी हुई. इस दौरान चाकू लगने से दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें आनन-फानन में छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

Loading

Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़