डीजे एवं साउंड संचालको ने प्रशासन के रवैये पर जताई नाराजगी, कहा ‘जिला प्रशासन हमें गाइडलाइन दे’

डीजे एवं साउंड संचालको ने प्रशासन के रवैये पर जताई नाराजगी, कहा ‘जिला प्रशासन हमें गाइडलाइन दे’

CHHAPRA DESK – छपरा में डीजे एवं साउंड का संचालन कर रहे डीजे संचालकों ने शहर के रतनपुरा स्थित एक विवाह भवन में बैठक कर जिला प्रशासन के कार्रवाई के खिलाफ नाराजगी जताई है. उन लोगों ने बैठक के दौरान कहा कि जिला प्रशासन सिर्फ उनके ऊपर तानाशाही रवैया अपना रहा है. किसी पूजा समिति में कुछ होता है तो उनके ऊपर प्राथमिकी दर्ज कर ली जा रही है. ऐसी स्थिति में वह लोग अगर अपना डीजे साउंड बंद करते हैं तो उनका परिवार भुखमरी के कगार पर आ जाएगा. वैसे भी शादी विवाह,

दुर्गा पूजा एवं दीपावली के अवसर पर पूजा समिति के लोग उन्हें परेशान करते हैं. अगर वह अपना डीजे साउंड उनको नहीं देते हैं तो वे लोग बलिया से डीजे साउंड मंगवा लेते हैं. ऐसी स्थिति में उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है. बैठक में सर्व सम्मति से उन लोगों ने निर्णय लिया कि वे लोग जिला प्रशासन से मांग करेंगे कि जिला प्रशासन उन्हें गाइडलाइन दें कि वे लोग किस प्रकार अपना व्यवसाय करें और पुलिसिया कार्रवाई से बचे.

अगर जिला प्रशासन पूजा में उन्हें डीजे बजाने की अनुमति नहीं देता है तो वह लोग कहीं साटा नहीं करेंगे. वे लोग जिला प्रशासन के गाइडलाइन के अनुसार साटा करेंगे.क्षआगर जिला प्रशासन डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाता है तो वह लोग डीजे के साथ साउंड और लाइट का भी साटा नहीं करेंगे. बैठक में जिले के सभी डीजे एवं साउंड संचालक मौजूद रहे.

Loading

94
E-paper ब्रेकिंग न्यूज़