GOPALGANJ DESK – गोपालगंज जिले फुलवरिया थाना क्षेत्र के बथुआ बाजार पर बाइक सवार बदमाशों ने आभूषण दुकान में दिनदहाड़े लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. वही इसका विरोध करने पर आभूषण दुकानदार को गोली मार कर जख़्मी कर दिया और आसानी से हथियार लहराते फ़रार हो गए. वही अपने बेटे को बचाने और हमलावरों को पकड़ने की कोशिश करने पर पिस्टल के बट से उसके सिर पर हमला कर दिया. जिससे दोनों बाप-बेटा जख़्मी हो गये.

फिलहाल इस घटना के बाद स्थानीय लोगो के मदद से तत्काल ईलाज के लिए दोनों को गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर की देख रेख में ईलाज चल रहा है. वही सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. जख्मी में जगदीश प्रसाद व प्रमोद प्रसाद शामिल है. घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि फुलवरिया थाना क्षेत्र के बथुआ बाजार निवासी जगदीश प्रसाद अपने मकान में ही ज्वेलर्स की दुकान अपने बेटे प्रमोद प्रसाद के साथ चलाते हैं.

रोज की तरह शनिवार को भी वह दुकान खोल कर बैठे थे, तभी तीन मोटरसाइकिल पर छः की संख्या में पहुंचे बदमशो ने आभूषण दुकान पर धावा बोल दिया और गन पॉइंट पर दुकान में रखे तिजोरी से करीब सात लाख के आभूषण लूट लिए. जब इसका विरोध प्रमोद ने किया तो बदमाशो ने उसके पैर में गोली मार दी. जिससे वह जख़्मी हो गया. वही उसके पिता जगदीश प्रसाद को पिस्टल के बट से सिर पर हमला कर दिया और पिस्टल लहराते हुए मौके से फरार हो गए.

वही सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद कर बदमाशो के गिरफ्तारी व मामले की जांच में जुट गई है. इस सन्दर्भ में हथुआ एसडीपीओ नरेश कुमार ने बताया कि तीन मोटरसाइकिल पर 6 बदमाश पहुंचे थे कुछ हेलमेट लगाए थे. कुछ बिना नकाब व हेलमेट के थे. फिलहाल बदमाशो के विषय में पता लगाया जा रहा है. जल्द ही सभी बदमाशो को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल इस घटना के बाद व्यवसाइयों ने आक्रोशित होकर दुकान बंद कर दिए और आगजनी कर विरोध प्रदर्शन कर बदमशो की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की.

साभार : आलोक कुमार
![]()

