CHHAPRA DESK – बिहार पुलिस परीक्षा में 30 मुन्ना भाई को पास करने की साजिश पर सारण पुलिस ने सेटरों के मंसूबे पर पानी फेर दिया. हालांकि सेटर पुलिस को चकमा देकर भाग निकलने में सफल रहे. लेकिन फॉर्च्यूनर वाहन से जो कुछ बरामद हुआ उससे पुलिस के होश उड़ गये. पहले तो पुलिस भी चकमा खा गई. क्योंकि, सटरों की काले रंग की फॉर्च्यूनर वाहन पर उत्पाद पुलिस का बोर्ड लगा था. लेकिन पुलिस को पक्की सूचना थी.

जिसके बाद खैरा थाना से पुलिस अवर निरीक्षक स्वर्ण सुप्रिया एवं राजकुमार मिश्रा दलबल के साथ खैरा थाना अंतर्गत खोदाई बाग गांव पहुंचे. जहां, पुलिस को आते देख फॉर्च्यूनर सवार सभी लोग फरार हो गये. फॉर्च्यूनर वाहन के पास पहुंचने के बाद पुलिस भी थोड़ी देर के लिए सकते में आ गई. क्योंकि फॉर्च्यूनर पर उत्पाद पुलिस का बोर्ड लगा हुआ था. जिसके बाद पुलिस ने जब फॉर्च्यूनर के अंदर खोलकर तलाशी ली तो पाया गया कि फॉर्च्यूनर में बिहार पुलिस परीक्षा को क्रैक करने की पूरी तैयारी कर रखी थी.

फॉर्च्यूनर से पुलिस ने काफी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद किया गया. विज्ञप्ति जारी कर इस बात की जानकारी देते हुए सरण एसपी डॉक्टर गौरव मंगल ने बताया कि सारण जिले में 1 अक्टूबर को बिहार पुलिस परीक्षा संपन्न होनी थी. जिसको लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर रखी थी. इसी बीच गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि सेटरों की एक टीम छपरा के खोदाई बाग में पहुंची है. सूचना के बाद खैरात थाना पुलिस जब मौके पर पुलिस पहुंची तो फॉर्च्यूनर से सभी लोग फरार हो गए.

एंटी जैमर डिवाइस एवं ब्लूटूथ मशीन के साथ भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद
एसपी ने बताया कि खैरा थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के खोदाई बाग में छापेमारी कर उत्पाद पुलिस लिखी एक काले रंग की फॉर्च्यूनर को जब्त किया. हालांकि उस दौरान सभी सेटर पुलिस को देखते ही भाग खड़े हुए थे. फॉर्च्यूनर की तलाशी के बाद उसे जब्त कर लिया गया है. जिसमें से 30 पीस ब्लूटूथ डिवाइस मशीन, 10 पीस वॉकी टॉकी, 18 पीस वॉकी टॉकी का बैटरी, 30 स्टैंड चार्जर, 55 पीस वॉच बैट्री एवं 28 पीस एंटी जैमर डिवाइस बरामद किया गया.

![]()

