बैंककर्मी ही निकला साइबर अ’पराधियों का सरगना ; लोगों का डाटा बेचते-बेचते खुद ही बन बैठा साइबर ठग का सरगना

बैंककर्मी ही निकला साइबर अ’पराधियों का सरगना ; लोगों का डाटा बेचते-बेचते खुद ही बन बैठा साइबर ठग का सरगना

KATIHAR DESK – पहले वह बैंक कर्मी था. उस समय वह लोगों का डाटा साइबर अपराधियों को बेचता था. डाटा बेचते-बेचते बाद में खुद साइबर अपराधियों का सरगना बन बैठा और साइबर अपराध की दुनिया का बॉस बन गया. मामला कटिहार जिले का है. जहां कटिहार में पुलिस ने एक साइबर ठग गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है. जो पूर्व में बैंक में कॉनट्रैक्ट पर काम करता था.

एसपी जितेंद्र कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार ठग कुरसेला थाना क्षेत्र के समेली निवासी साजन कुमार है. जिसके पास से एक लग्जरी कार, 5 लैपटॉप, 2 प्रिंटर, 1 स्कैनर, 14 आधार कार्ड, 46 नकली थंब इंप्रेशन, 8 एटीएम कार्ड, 7 मोबाइल, 1 पासबुक, 2 थंब इंप्रेशन मशीन और 20 मोमबत्तियां बरामद की है.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साइबर थाना के प्रभारी एसएचओ सह यातायात डीएसपी सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में गठित टीम ने गिरोह का खुलासा किया है. गिरफ्तार साइबर ठग साजन कुमार ने बताया कि वह पूर्व में एक बैंक में नौकरी करता था और वहीं से उसने सायबर ठगी का पूरा डेटाबेस तैयार किया था.

नकली अंगूठे का निशान लेकर करता था ठगी

गिरफ्तार अभियुक्त साजन कुमार पिता संजय मंडल पूर्व में बैंक में आधार कार्ड अपडेट करने का कार्य करता था. उस दौरान गलत तरीके से लोगों का डाटा जमा कर साइबर अपराधियों को बेचता था. फिर उसने खुद ही साइबर अपराध करना शुरू कर दिया. बैंक, सरकारी संस्था, फोटो स्टेट दुकान आदि जगहों से लोगों का अंगूठे का निशान, आधार कार्ड आदि प्राप्त करता था। फिर उसका नकली अंगूठे का निशान बनाकर लोगों के खातों से पैसा निकलता था.

Loading

32
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़