Chhapra Desk – छपरा जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में विगत 15 मार्च को आपसी विवाद में चाकू लगने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे. जिसके बाद आनन-फानन में दोनों युवको को छपरा सदर अस्पताल में परिजनों के द्वारा भर्ती कराया गया था. जहां मुकेश ठाकुर की मौत हो गई थी. उस घटना को लेकर पूरा परिवार शोकाकुल था. वहीं मृतक के चाची मुकेश के मृत्यु से काफी शोक में थी. जिसके कारण आज उनका अचानक हार्ड अटैक हो गया. जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई. इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया गया.आसपास के लोगों ने बताया कि मुकेश के माता और पिता पहले ही चल बसे थे. जिसके वजह से मुकेश का देखरेख उनकी चाची कलावती देवी और चाचा शत्रुघ्न ठाकुर करते थे.

मुकेश ठाकुर की मृत्यु के बाद चाची उसी दिन से सदमे में थी. आज हार्ड अटैक होने से स्थिति अचानक गंभीर हो गई. जिसके बाद परिजनों के द्वारा आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. जब परिजन चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे तब तक मुकेश की चाची भी चल बसी थी. वही चिकित्सक जांच उपरांत कलावती देवी को मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद परिजनों में एक बार फिर से कोहराम मच गया.

अभी मुकेश के मृत्यु का घाव भरा ही नहीं था. तब तक मुकेश के मां की तरह मान, समान, लाड-प्यार देने वाली चाची भी चल बसी. बताते चलें कि पिछले मंगलवार के दिन रिविलगंज थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर चाकू लगने से स्वर्गीय निरंजन ठाकुर के पुत्र सत्येंद्र कुमार ठाकुर और मुकेश ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए थे. जिन्हें आनन-फानन में छपरा सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां मुकेश ठाकुर की मौत हो गई. वही सत्येंद्र ठाकुर का इलाज चल्ला चल रहा हैं.घटना के संबंध में रिविलगंज थाना पुलिस के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है , और पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है. हालांकि अभी तक आरोपी के यहां से किसी का गिरफ्तारी नहीं हुई है.

![]()
