भीषण अगलगी में जल गया बेटी के शादी के अरमान ; 40 घर जलकर राख

भीषण अगलगी में जल गया बेटी के शादी के अरमान ; 40 घर जलकर राख

CHHAPRA DESK – सारण जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र के नरांव टोला गांव मे भीषण आग लगने से करीब 40 घर जलकर राख हो गया. जिसमें एक घर के बेटी के शादी के अरमान भी जल गये. शादी के लिए खरीदे गए आभूषण एवं कपड़े सभी जलकर स्वाहा हो गए. हालांकि आग पर काबू पाने को लेकर फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां घंटों मशक्कत करती रही. आग इतनी भयंकर थी कि देखते देखते आग ने पूरे गांव को अपनी चपेट में ले लिया.

 

जिसके बाद आस पास के लोग मौके पर पहुंच आग बुझाने का प्रयास करने लगे और इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी. सूचना पर दलबल के साथ स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दो बड़े एवं आठ छोटे फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंच आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे. वहीं आस पास के पांच बोरिंग से भी आग पर काबु करने का प्रयास किया गया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. वहीं आग बुझाने के क्रम मे स्थानीय उमेश दास छत से गिरकर घायल भी हो गये जिन्हें इलाज के लिए भेजा गया.

इस अगलगी मे रामेश्वर महतो की पारी एवं चन्देश्वर महतो की बाछी जलकर मर गयी. घटना मे स्थानीय जालंधर राय, जिसकी बेटी की शादी मई मे होने वाली थी उसके लिए खरीदे गए सभी कपड़े, गहने आदि जलकर राख हो गए. इस अगलगी मे लाखों रुपए की संपत्ति के जलने का अनुमान लगाया जा रहा है. जिसमे अनाज, कपड़े, गहने, बर्तन सहित सभी घरेलु सामान एवं नकद रुपए भी जलकर राख हो गए हैं.

अगलगी मे इनके जले हैं घर

लक्ष्मण महतो, जखन महतो, दीपक प्रसाद, ओमप्रकाश प्रसाद, शंकर प्रसाद, दिनानाथ महतो, रामेश्वर महतो, मैनेजर महतो, हरकेश्नर महतो, मदेश्वर महतो, पिंटु प्रसाद, चन्देश्वर महतो, हरसित महतो, चन्द्रबली महतो, भुषण महतो, सुरेश महतो, मथुरा महतो, सुरज प्रसाद, शंभु प्रसाद, विरेन्द्र प्रसाद, वृजकिशोर प्रसाद, पुणदेव महतो, संजय महतो, बैजनाथ महतो, संतोष महतो, अवधेश महतो, नन्दा रास, श्यामबहादुर राय, रामबहादुर राय, रामजी राय, रणजीत राय, कृष्णा राय, रामपुकार राय, पंकज राय, जालंधर राय, प्रेमधर राय, हरेन्द्र राय, मिश्री राय, मोहर राय एवं हिरा राय का घर शामिल है.

Loading

80
Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़