Chhapra Desk – मातृ दिवस के अवसर पर मासिक स्वच्छता के साथ महिलाओं और युवतियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए AV संगिनी क्लब की तरफ से पैड का वितरण रामनगर के पास दलित बस्ती में किया गया. वहीं उन्हें मासिक स्वास्थ के बारे में जागरूक किया गया. जिससे वह स्वस्थ रह सके और बाकी महिलाओ को जागरुक कर सकें.

इस अवसर पर संगिनी क्लब की अध्यक्षा नूतन गुप्ता, युवा क्रान्ति रोटी बैंक की अध्यक्षा आकृति रचना, शिक्षिका प्रियंका कुमारी, आरती साहनी, सुमन देवी, कुंती देवी, पूजा गुप्ता, अर्चना प्रताप व संथापिका एक्ट्रेस वैष्णवी उपस्थित रहीं. कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के सारण जिला अध्यक्ष राम दयाल शर्मा ने किया. मंकज पर प्रो हरेन्द्र सिंह, इन्द्र राय, रामबली सहनी, सुधाकर प्रसाद, डॉक्टर राजेश डाबर व अन्य उपास्थित रहे.

![]()
