मोबाइल लेनदेन के विवाद में गई युवक के पिता की जान

मोबाइल लेनदेन के विवाद में गई युवक के पिता की जान

CHHAPRA DESK – सारण जिले के मांझी थाना अंतर्गत सभद्रा गांव में बीते 23 जून को मोबाइल के लेनदेन को लेकर दो युवकों के बीच उत्पन्न विवाद के बाद दो परिवारों के बीच जमकर मारपीट हो गई. उस दौरान गंभीर रूप से जख्मी एक अधेड़ की मौत पटना में उपचार के दौरान हो गई. मृतक की पहचान मांझी थाना क्षेत्र के सभद्रा गांव निवासी गणेश यादव के रूप में की गई है.

इस घटना के संबंध में मृतक के छोटे भाई महेश यादव ने बताया कि विगत 23 जून को उनका भतीजा गांव के ही रोहित यादव का अपना मोबाइल दिया था. जब वह मोबाइल मांगने गया तो रोहित उसके साथ मारपीट करने लगा है. इस सूचना के बाद गणेश यादव और परिवार के लोग वहां पहुंचे तो उन लोगों ने एकजुट होकर अचानक उन सभी के ऊपर हमला बोल दिया. उस दौरान परिवार के कई सदस्य जख्मी हुए थे. जिन्हें छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

लेकिन गणेश यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पीएमसीएच रेफर किया गया था. जहां, उनका उपचार पटना के एक निजी चिकित्सालय में कराया जा रहा था. आज सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हुई है. जिसके बाद वह लोग शव लेकर छपरा पहुंचे हैं. वही सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छपरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है.

 

Loading

67
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़