रेलवे ढाला पर बारात, ट्रेन रही खड़ी, लाइन क्लियर होने पर बारात हटाकर बंद किया गया ढाला

Chhapra Desk-  छपरा शहर में मुख्य चैराहों पर बारात लगना और जाम लगना व एम्बुलेंस फंसना जहां आम बात बन गयी है. वहीं रेलवे ढाला पर बारात लगाने का मामला सोमवार की रात को सामने आया है. बारात लगाते हुए डीजे की धुन पर सारण एकेडमी स्कूल समीप ढाला से होकर गुजर रही थी. उस वक्त पहले से ढाला के कुछ दूरी पर कचहरी स्टेशन के पास अप व डाउन लाइन पर ट्रेनें खड़ी थी. ट्रेन सिग्नल नहीं होने की वजह से खड़ी थी. अप लाइन पर मालगाड़ी का सिग्नल मिलने वाला था. गेटमैन ने डीजे और बाराती को बार बार अपील करने लगा कि बारात जल्द निकाले पर बाराती अपनी मस्ती में झूमते गाते और नाचते हुए लोग आराम से निकल रहे थे.

जिससे पीछे गाड़ियों की कतार लग गयी. लोग हॉर्न पर हॉर्न बजाए जा रहे थे. धीरे धीरे बारात ढाला पार की और फिर गेट को बंद किया गया. इस दौरान जाम की हालत बन गयी. विदित हो कि ढाला के समीप ही विवाह भवन है, जहां पर लगन के समय में हर रोज ऐसा दृश्य देखने को मिलता है.

 

ट्रैफिक अधिनियम भी ताख पर

आये दिन लगन के समय में शहर के मुख्य चैराहों पर खुलेआम आर्केस्ट्रा नचाया जा रहा है. तैनात पुलिस कर्मी भी मूकदर्शक बने रहते है. इससे आम जनों को परेशानी झेलनी पड़ती है. यहां तक कि जाम में एम्बुलेंस भी फंस जाती है.

Loading

E-paper ब्रेकिंग न्यूज़