CHHAPRA DESK – सारण पुलिस ने लूट की योजना बना रहे चार अपराधियों को इसुआपुर थाना क्षेत्र से हथियार के साथ दबोचने में सफलता हासिल किया है. जिनके पास से पुलिस ने पूर्व में लूटे गये 4150 रुपये, एक देसी कट्टा, 02 जिंदा कारतूस, 06 मोबाईल, 01 चाकू एवं 02 मोटरसाईकिल बरामद किया है. सारण एसपी डॉक्टर गौरव मंगला ने बताया कि इसुआपुर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि पुरसौली गम्हरिया गांव स्थित बांध के समीप कुछ अपराधी लूट की योजना बना रहे हैं.

जिसके बाद टीम बनाकर वहां छापेमारी कर उनकै दबोच लिया गया. जिनके पास से 4150 रुपये, एक देसी कट्टा, 02 जिंदा कारतूस, 06 मोबाईल, 01 चाकू एवं 02 मोटरसाईकिल बरामद किया है. गिरफ्तार अपराधियों में इसुआपुर थाना क्षेत्र के रामपुर अटौली गांव निवासी नमन ओझा, आशुतोष कुमार ओझा उर्फ बिक्की ओझा एवं मशरक थाना क्षेत्र के सिकटी भीखम गांव निवासी अमन कुमार सिंह शामिल हैं.

![]()

