Chhapra Desk – छपरा शहर के प्रसिद्ध दवा व्यवसायी रघुनाथ प्रसाद की 17वीं पुण्यतिथि शहर के साहेबगंज स्थित राजन मेडिकल हॉल परिसर में मनाई गई. श्रद्धांजलि सभा में उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए पुष्प अर्जित किया गया. इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह बहुत ही स्वाभिमानी व्यक्ति थे और सामाजिक कार्यों में भी हमेशा रूचि रखते थे.

उनके द्वारा सरकारी नौकरी छोड़कर राजन मेडिकल हॉल की नींव रखी गई थी, जो कि आज जिले के दवा व्यवसायियों में अपनी एक अलग पहचान रखता है. श्रद्धांजलि सभा में पुष्प अर्पित करने वालों में राजन कृष्णेश चंद्रा, राजन बृजेश चंद्रा, राजन हृषिकेश चंद्रा, राजन राजेश चंद्रा, ई राहुल चंद्रा, डॉ रोहित चंद्रा, डॉ रिद्धि चंद्रा सहित चंद्रा परिवार के सभी सदस्य एवं अन्य दवा व्यवसायी शामिल रहे.

![]()
