शहर के सड़कों पर बने गड्ढे हुए जानलेवा ; टेंपो पलटने से जा सकती थी किसी की जान

शहर के सड़कों पर बने गड्ढे हुए जानलेवा ; टेंपो पलटने से जा सकती थी किसी की जान

CHHAPRA DESK – छपरा शहर में चल रहे नमामि गंगे के कार्य ने शहर की सड़कों को पूरी तरह चौपट कर रखा है. सड़कों के बीच होम पाईप लगाए जाने के बाद उनको पूरी तरह दुरुस्त नहीं किए जा रहे हैं. जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है. आज छपरा शहर के शिशु पार्क से एसडीओ आवास जाने वाले मार्ग पर गड्ढे में टेंपो के चक्के के जाने के कारण टेंपो पलट गई. जिससे उसमें बैठे महिला पुरुष बाल बाल बच गए.

टेंपो के पलटते देख वहां मौजूद पुलिसकर्मियों के द्वारा का टेंपो में बैठी महिला और पुरुषों को टेंपो के समीप कुर्सी लगाकर उन्हें बाहर निकाला गया. सभी सुरक्षित थे. मामूली चोटे ही आई थी. लेकिन कोई बड़ा हादसा हो सकता था. बतला दे कि शहर के ब्रह्मपुर से लेकर डाक बंगला रोड तक नमामि गंगे के निर्माण के कार्य को लेकर सड़क पर जगह जगह गड्ढे बने हुए हैं. कई जगह मेन होल चैंबर नीचे है तो कहीं सड़क से उपर है.

ऐसी स्थिति में प्रतिदिन छोटी बड़ी दुर्घटनाएं हो रही है. लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे पा रहा है. क्योंकि नमामि गंगे कार्य को पूरा किए जाने पर सड़कों को पूरी तरह समतल नहीं किया जा रहा है और गड्ढे में मिट्टी भराई के बाद वाहन के चक्के फंस रहे हैं. कहीं-कहीं तो सड़क पर गड्ढे बने हुए हैं जो कि दुर्घटना का कारण बन रहे है.

Loading

67
Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़