श्रमिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार : वरुण प्रकाश

Chhapra Desk-  भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ सारण के तत्वाधान में पिछले 4 महीने से निशुल्क जन सेवा केंद्र के माध्यम से श्रमिक पोर्टल पर अब तक 18 हज़ार से अधिक श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन कराया गया है. रजिस्ट्रेशन कराने के बाद उन्हें कार्ड भी निशुल्क सौंपा गया है. उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक वरुण प्रकाश ने कही. उन्होंने कहा कि नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में कैंप लगाकर असंगठित श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है. ई-श्रम पोर्टल पर सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन क्षेत्र के असंगठित श्रमिकों का हुआ है.

उन्होंने कहा कि देश में ई-श्रम पोर्टल पर 54% महिलाओं का और 46% पुरुषों का रजिस्ट्रेशन हुआ है. विगत छह महीने पहले असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन का काम शुरू किया गया. छह महीने में देश में 27 करोड़ से ज्यादा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का ई श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया गया है.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विगत 7 वर्षों में जो कदम उठाए गए हैं, न केवल उनके लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आगे बढ़ना है बल्कि समाज के सभी वर्गों को जोड़ने के लिए उनके मन में संकल्प और विश्वास को बढ़ाने के लिए भी अनेक कार्यक्रम और योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाना है. छपरा नगर निगम क्षेत्र में अभी भी कैंप लगाकर वंचित रह गए असंगठित श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन लगातार जारी है. इस कार्य के लिए उनके द्वारा सतत प्रयास किया जा रहा है और शहर के सभी वार्डों में लगातार कैंप लगाकर रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है. जिससे कि असंगठित श्रमिकों का ई-श्रम पोर्टल पर सबसे सुगमता से रजिस्ट्रेशन हो सके.

Loading

E-paper ब्रेकिंग न्यूज़