श्रीपुर में पशुओं से भरा मिनी ट्रक जब्त ; दो गिरफ्तार

श्रीपुर में पशुओं से भरा मिनी ट्रक जब्त ; दो गिरफ्तार

GOPALGANJ DESK – गोपालगंज जिले के श्रीपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पशुओं से भरा एक मिनी ट्रक जब्त कर लिया. साथ ही दो पशु तस्करों को गिरफ्तार भी किया है. बताते चलें कि श्रीपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली की क्रूरता पूर्वक पशुओं को बांधकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है.

जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ओपी अध्यक्ष अशोक कुमार ससस्त्र बल के साथ क्षेत्र के जमुनहा-मीरगंज मुख्य पथ बाबा भुतनाथ कालेज के समीप वाहन जांच शुरु कर दिया. कुछ ही देर बाद सामने से एक तेज गति से मिनी ट्रक आती दिखी. जिसे रोकने के लिए मौजूद पुलिस के जवानों ने इशारा किया.

पुलिस के इशारा को देखते ही पशु तस्कर मिनी ट्रक को और तेज गति से भगाने लगे. जिसके बाद पुलिस के जवानों ने घेराबंदी कर मिनी ट्रक के साथ उसमें मौजूद अवैध कारोबारियो को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही पुलिस के जवानों ने मिनी ट्रक को खोल कर देखा तो पशुओं को क्रूरता पूर्वक पैर मुंह बांधकर नीचे-ऊपर लादा गया था.

Loading

78
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़