CHHAPRA DESK – छपरा-सिवान मुख्य मार्ग पर कोपा थाना क्षेत्र अंतर्गत अनियंत्रित बाइक की टक्कर से एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल पुलिसकर्मी दाउदपुर थाना क्षेत्र में पदस्थापित उमाचंद शर्मा बताए गए हैं. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह सड़क मार्ग से जा रहे थे तभी अनियंत्रित बाइक वाले ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया.

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए जिसके बाद रास्ते से गुजर रहे चंद्र गुप्ता ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उन्हें समीप के एक क्लीनिक में भर्ती कराया, जहां से उन्हें छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया. फिलहाल सदर अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है. वहीं दुर्घटना के बाद चालक बाइक लेकर भाग निकलने में सफल रहा.

![]()

