Chhapra Desk – सारण जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मथि छपरा गांव के समीप अनियंत्रित टेंपो के पलटने से जहां एक युवक की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई. वही करीब आधा दर्जन लोग घायल हैं. घायलों में एक बच्ची की स्थिति नाजुक बताई जा रही है. मृतक की पहचान सिवान जिला अंतर्गत भगवानपुर थाना क्षेत्र निवासी सुदामा महतो के पुत्र जितेंद्र कुमार महतो के रूप में की गई है.

वहीं गंभीर रूप से घायल बच्ची भी सिवान जिला के महाराजगंज निवासी अजीत कुमार की 4 वर्षीय पुत्री उषा कुमारी बताई गई है. सभी घायलों का उपचार स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि जितेंद्र कुमार महतो अपने ससुराल बनियापुर थाना क्षेत्र के लंवा हाता आय हुआ था. जहां से टेंपो पकड़ कर वह सिवान के लिए जा रहा था। लेकिन रास्ते मे अचानक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई. जिससे टेंपो सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए.

सभी घायलों को बनियापुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा जितेंद्र कुमार महतो को मृत घोषित कर दिया गया. वहीं सूचना के बाद उसके ससुराल वालों में कोहराम मच गया. जिसके बाद बनियापुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा. जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है.

![]()
