CHHAPRA DESK – छपरा जिले के मढौरा थाना अंतर्गत भलुई गांव निवासी राहुल कुमार की शादी तय हो गई थी. शादी-विवाह के सिलसिले में ही वह बाहर से घर आया था. उसकी शादी अगले वर्ष 27 मई को थी और 22 मई को तिलक समारोह था. परिजनों के अनुसार उसके पेट में पथरी था. जिसको लेकर उनके द्वारा छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत दहियावां स्थित रंजन पॉली क्लिनिक में ऑपरेशन कराया गया. लेकिन ऑपरेशन कराए जाने के बाद उसे होश ही नहीं आया.

परिवार वालों के बार-बार उसके विषय में पूछे जाने पर उस क्लीनिक के कर्मचारियों ने बोला कि उसकी स्थिति बिगड़ गई है. उसे पटना रेफर किया जा रहा है और एंबुलेंस बुलाकर उसमें उसे रखने के तैयार हुए तो उसके घर वालों ने जब उसे देखा तो पाया कि उसका शरीर पूरा पीला पड़ चुका था. जब तक उसे बाहर भेजा जाता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

इस बात के संज्ञान में आते ही उसके घर वाले हंगामा करने लगे और अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दी. जिसके बाद अस्पताल में मौजूद कर्मचारी वहां से भाग खड़े हुए. विदित हो कि मढ़ौरा थाना क्षेत्र के भलुई मुबारकपुर गांव निवासी स्वर्गीय दीनानाथ राम का 23 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार राम को छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत दहियावां स्थित रंजन पॉली क्लिनिक में भर्ती कराया गया.

जहां ऑपरेशन के दौरान उसकी मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और परिजनों ने क्लीनिक में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी. परिजनों के आक्रोश को देखते हुए चिकित्सक और अस्पताल कर्मी भाग खड़े हुए. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर प्राथमिकी की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी. वहीं शव का पोस्टमार्टम कराए जाने को लेकर पंचनामा भी किया जा रहा है.

![]()

