CHHAPRA DESK- सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र अंतर्गत अलोनी बाजार के समीप अनियंत्रित बोलेरो ने साइकिल सवार एक युवती को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत मौके पर हो गई. इस घटना के बाद सड़क पर थोड़ी देर के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई और घटना स्थल पर गांव वालों की भीड़ लग गई.

लेकिन घटनास्थल पर किसी के द्वारा शव की पहचान नहीं की गई. जिसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया. जहां मृत युवती के पॉकेट से मिले शव की पहचान जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के मोसाहिब टोला पहाड़पुर गांव निवासी 18 वर्षीय ज्योति कुमारी के रूप में की गई. जिसके बाद गड़खा थाना पुलिस के द्वारा यह सूचना मृत युवती के घरवालों को दी गई.

वही सूचना के बाद मृतका के घर वालों में कोहराम मचा हुआ है. समाचार प्रेषण तक वे लोग सदर अस्पताल नहीं पहुंच सके हैं. वहीं रात्रि होने के कारण शव का पोस्टमार्टम अगले दिन कराए जाने को लेकर सदर अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है.
![]()

