उत्पाद अधीक्षक ने नदी में बोट से पीछा कर ₹5 लाख की शराब के साथ नाव किया जब्त

उत्पाद अधीक्षक ने नदी में बोट से पीछा कर ₹5 लाख की शराब के साथ नाव किया जब्त

CHHAPRA DESK-

https://fb.watch/j0qhoLP_BE/?mibextid=KqmhJm

सारण उत्पाद विभाग को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के डोरीगंज थाना अंतर्गत बलवन टोला गांव के समीप गंगा नदी में बोट से पीछा कर एक नाव को जब्त किया. हालांकि इस दौरान नाविक नदी से कूदकर भाग निकलने में सफल रहे हैं. जिसके बाद नाव की तलाशी ली गई तो नाव से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया.

इस मामले में उत्पाद अधीक्षक रजनीश कुमार ने बताया कि अब नदी में बोट से छापेमारी की जा रही थी और गुप्त सूचना के आधार पर एक नाव का पीछा किया गया तो नाविक और तस्कर कूदकर भाग निकलने में सफल रहे. लेकिन नाव को जब्त किया गया. जब्त नाव से 521 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त किया गया. जिसका बाजार मूल्य ₹5 लाख है. वही गंगा नदी में उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा लगातार की जा रही छापेमारी से शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है.

बता दें कि सड़क मार्ग से शराब लाने में अधिक रिस्क होने और जगह-जगह जांच अभियान चलाए जाने के कारण शराब माफिया अब नदी मार्ग से शराब की खेप ला रहे हैं ताकि होली के अवसर पर महंगे दामों में शराब की बिक्री कर सकें. उत्पाद विभाग द्वारा भी लगातार नदी में बोट से छापेमारी की जा रही है.

वहीं शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है. बता दें कि विगत सप्ताह में उत्पाद विभाग के द्वारा गंगा नदी में छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ एक नाव को जब्त किया गया और दो तस्करों की भी गिरफ्तारी हुई थी.

Loading

74
E-paper ब्रेकिंग न्यूज़