उपप्रमुख एवं कर्मचारी मारपीट मामले में जनप्रतिनिधि एवं प्रखंड प्रशासन आमने-सामने ; कार्यालय का कामकाज ठप्प

उपप्रमुख एवं कर्मचारी मारपीट मामले में जनप्रतिनिधि एवं प्रखंड प्रशासन आमने-सामने ; कार्यालय का कामकाज ठप्प

CHHAPRA DESK – सारण जिले के जलालपुर प्रखंड उपप्रमुख संजय यादव एवं अनुबंध पर कार्यरत प्रखंड कार्यालय के कर्मचारी अनिल तिवारी के साथ मारपीट एवं प्राथमिकी के बाद शुक्रवार को पंचायत प्रतिनिधि एवं प्रखंड प्रशासन आमने-सामने आ गए. जिसको लेकर आक्रोशित कर्मचारियों ने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का काम ठप कर दिया. जिसके बाद ग्रामीणों को बैरंग लौटना पड़ा. सदर एसडीओ के दोपहर तीन बजे पहुंचने के बाद प्रखंड कार्यालय में कामकाज शुरू हुआ.

सदर एसडीओ संजय कुमार राय ने प्रखंड कार्यालय प्रकोष्ठ में मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्यों को बुलाकर मामले की जानकारी ली. सदर एसडीओ ने दोनों पक्षों को मिलजुल प्रखंड चलाने की सलाह दी. जिससे विकास का कार्य तेज हो सके. वहीं दूसरी ओर पंचायत प्रतिनिधियों ने आगे की रणनीति तय करने के लिए आगामी 25 जून को संयुक्त बैठक बुलाई है. जिसमें आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी.

उपप्रमुख पर रंगदारी मांगने तथा दुव्यर्वहार करने की प्राथमिकी दर्ज

जलालपुर प्रखंड कार्यालय में कार्यरत अनुबंध पर कार्यरत कर्मी अनिल कुमार तिवारी ने उपप्रमुख संजय कुमार यादव पर रंगदारी मांगने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए जलालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. प्राथमिकी के बाद पुलिस सक्रिय हो गई हैं. थानाध्यक्ष पिन्टु कुमार ने बताया कि फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है. वहीं उपप्रमुख संजय कुमार यादव ने कहा कि एक राजनीतिक नेता के इशारे पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है. वहीं जनप्रतिनिधियों का आरोप-् है कि प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में काम नहीं होने से लोग परेशान हैं.

प्रखंड एवं अंचल कर्मियों की निरकुंश कार्यशैली के कारण कोई भी कार्य नहीं हो पा रहा है. आपत्ति जताने पर भी सुनवाई नहीं हो पाती. गुरुवार की घटना भी इसी का परिणाम है. बीडीओ भी जानबूझकर मामले को लटकाना चाहती है. माधोपुर के मुखिया धर्मेंद्र कुमार यादव ने बताया कि किसी भी पंचायत में दो वर्षों से कबीर अंत्येष्टि का पैसा आज तक नहीं गया है. बीडीओ एवं बीपीआरओ की मनमानी के कारण रूपये नहीं आ रहा है. राशन कार्ड के सैकड़ों आवेदन बेवजह रद्द कर दिए गए हैं.

Loading

78
E-paper ब्रेकिंग न्यूज़