कचहरी रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

कचहरी रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

CHHAPRA DESK – पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा कचहरी रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई. जिसके बाद महिला की पहचान शहर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रौजा पोखरा मोहल्ला निवासी स्वर्गीय बिहारी राम की 72 वर्षीय पत्नी सुरतिया देवी के रूप में की गई. सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं कचहरी जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया.

इस घटना के संबंध में मृत महिला के परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से कमजोर थी. घर से कब निकलकर रेलवे लाइन पर चली गई इसका अंदाजा उन्हें नहीं है. काफी खोजबीन के बाद जब उन्हें सूचना मिली कि कचहरी रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे लाइन से एक महिला का शव बरामद किया गया है. इस सूचना के बाद वह लोग जीआरपी थाना पहुंचे जहां शव की शिनाख्त की गई. जिसके बाद जीआरपी थाना ने शव का पोस्टमार्टम छपरा सदर अस्पताल में कराए जाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है.

Loading

70
Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़