CHHAPRA DESK – कोरोना कार में बंद किये गए सिवान-समस्तीपुर इंटरसिटी सवारी गाड़ी के पुनः परिचालन एवं छपरा पटना के लिए दो जोड़ी नयी मेमू सवारी गाड़ी की मांग को लेकर दिघवारा प्रखंड जनकल्याण समिति के बैनर तले सैकड़ों लोगो ने रविवार को दिघवारा स्टेशन कैम्पस में धरना देकर आक्रोश जताया. आपको बता दें कि लोगों का आक्रोश इसलिए भी है कि सांसद इस मामले पर पूरी तरह चुप्पी साधे हुए हैं और उनके द्वारा कोई पहल नहीं की जा रही है.

फल स्वरूप स्थानीय लोगों ने व्यवसायियों ने आंदोलन का मूड बनाते हुए धरना प्रदर्शन किया. इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए वक्ताओ ने कहा कि सारण जिले में जेपी सेतु पुल बनने से भी यहां के लोगो को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है. छपरा से पटना जाने के लिए दो जोड़ी नयी मेमू सवारी गाड़ी के परिचालन होने से जिले के लोग मुख्यालय से सीघे तौर पे जुड़ जाएंगे.

जिससे यहां के लोगो को रोजी रोजगार, इलाज और पढ़ाई के लिए जाने आने में सहूलियत होगी. साथ ही पूर्व में चल रहे सिवान-समस्तीपुर इंटरसिटी सवारी गाड़ी के बन्द हो जाने से नियमित यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. लिहाजा उक्त दोनों ट्रेनों का परिचालन नितांत आवश्यक है. धरना के उपरांत सोनपुर डीसीआई अशोक कुमार ने धरनास्थल पर पहुंच कर लिखित मांगपत्र स्वीकार किया और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया.

धरना की अध्यक्षता रविन्द्र कुमार सिंह और संचालन तनुज सौरभ ने किया. जबकि जिला पार्षद प्रतिनिधि सुमन यादव, पूर्व प्रमुख जनार्दन सिह चौहान, मुखिया शैलेंद्र साह, गुड्डू सिंह, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, पूर्व मुखिया कुणाल सिंह, सुधीर सिह, अनिल सिंह, हेमनारायण सिंह, डॉ पंकज कुमार सिंह, डॉ अरविंद प्रसाद, अमरनाथ तिवारी, अजय सिंह, सुदर्शन ठाकुर,

वार्ड पार्षद रंधीर प्रकाश, अरुण जायसवाल, अजय राय, प्रेम शंकर पासवान, विजय चौरसिया, डॉ मोहम्मद मुस्तफा, महताब आलम, संजय राय सच्चिदानंद सिंह,
दीपक गुप्ता, पूनम सिन्हा , रुपाली सिंह, नीतू सिंह सुनील पंडित, मनोज उज्जैन, बबलू सिह नितेश कुमार सिंह, मंसूर आलम, राम बिहारी सिह, उपेन्द्र सिंह, शैलेश सिंह, संजय राय आदि ने अपने विचार रखें.

![]()

