गोपालगंज जिले में थाना अध्यक्ष एवं जमादार को सीबीआई ने किया गि’रफ्तार

गोपालगंज जिले में थाना अध्यक्ष एवं जमादार को सीबीआई ने किया गि’रफ्तार

GOPALGANJ DESK –  गोपालगंज जिले के कटेया थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष सह कुचायकोट के एसआई सुमन मिश्रा एवं जमादार प्रदीप को सीबीआई की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. जिनके उपर हत्या मामले में गिरफ्तार एक आरोपी को मारकर शव छिपाने का आरोप है. विदित हो कि कटेया में गिरफ्तार युवक के फरारी के बाद परिजनों ने पटना हाई कोर्ट में एक केस दर्ज किया था. हाई कोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने दोनों की गिरफ्तारी की है.

घटना चश्मा ने बताया जाता है कि 28 मई 2021 को जिले के कटेया थाना क्षेत्र के बेइली दसौधी गांव में आनंद शर्मा की हत्या हो गई थी. जिसमें पुलिस ने हत्या में शामिल तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया था.7 जून 2021 को मुख्य आरोपी राजनाथ शर्मा पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया था. जिसके बाद उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका. पुलिस आरोपी को फरार बताते हुए एक और प्राथमिकी इसके खिलाफ दर्ज कर दी.

इस मामले में फरार आरोपी की पत्नी ने हाईकोर्ट में अपने पति की हत्या कर शव को पुलिस पर गायब करने का आरोप लगाया था. जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर सीबीआई की टीम ने मामले की जांच की. बुधवार को सीबीआई कोर्ट में पेशी के दौरान कटेया के तत्कालीन थाना प्रभारी सह कुचायकोट थाना में तैनात दारोगा सुमन मिश्रा तथा जादोपुर थाना में तैनात जमादार प्रदीप कुमार को पटना में गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने बताया कि जिसे कटेया थाना की पुलिस फरार बताकर प्राथमिकी दर्द की थी. उस मामले में फरार आरोपी की पत्नी ने अपने पति की हत्या का आरोप लगाया था. जिस मामले में सीबीआई दारोगा सुमन मिश्रा व जमादार प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया है.

Loading

33
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़