छपरा के तरैया में हत्या कर फेंके गए अज्ञात युवक का शव कुएं से बरामद ; जांच में जुटी पुलिस

Chhapra Desk – सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत डेवढ़ी तख्त गांव में हत्या कर फेंके गए एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है. समाचार प्रेषण तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. बताया जाता है कि तरैया थाना क्षेत्र के बागवानी स्थित एक कुएं से सोमवार को तरैया पुलिस ने एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है. शव से बदबू आ रही थी। शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि युवक की हत्या कर लगभग फेंक दिया गया है. मृतक का मुंह बंधा हुआ था.

वह ब्लू कलर का जींस पहने हुए था. शव को देखकर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है की शायद प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या कर इस सुनसान जगह स्थित कुएं में फेंक दिया गया है. इस बात की जानकारी लोगों को तब हुई जब डेवढ़ी का एक व्यक्ति बगीचे में पानी पटाने के लिए पंपसेट लेकर कुएं के नजदीक आया तो देखा की कुएं में लाश पड़ी हुई है. फिर उस व्यक्ति ने शोर मचाया तो गांव के कुछ लोग एकत्रित हुए.

तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना के बाद पहुंची तरैया पुलिस ने कुएं से शव को बरामद कर पोस्टमार्टन के लिए छपरा भेज दिया है. पुलिस भी शव देखकर यह मान रही है की यह हत्या का मामला है. समाचार प्रेषण तक शव की पहचान नही हो सकी है. पुलिस जांच कर रही है.

Loading

Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़