छपरा जेल में नागिन डांस का वीडियो वायरल होने के बाद जांच के लिए पहुंचे सदर एसडीओ ; सभी वार्डों की ली गई तलाशी

छपरा जेल में नागिन डांस का वीडियो वायरल होने के बाद जांच के लिए पहुंचे सदर एसडीओ ; सभी वार्डों की ली गई तलाशी

CHHAPRA DESK – छपरा मंडल कारा से नागिन डांस का वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ था, जिसको लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर छपरा सदर एसडीओ संजय राय आज अल सुबह मंडल कारा पहुंचे. जहां, करीब दो से ढाई घंटे तक मंडल कारा की गहन जांच की गई. उनके द्वारा मंडल कारा का औचक निरीक्षण कर जेल सुपरीटेंडेंट राधेश्याम सुमन से विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी हासिल की गई.

हालांकि छपरा जेल से वायरल वह वीडियो तीन-चार साल पुराना बताया गया था. लेकिन इस वीडियो के वायरल होने के बाद जिला प्रशासन की नींद उड़ी हुई थी और सदर एसडीओ के द्वारा अन्य पदाधिकारियों के साथ छपरा जेल का औचक निरीक्षण कर उसके सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से विभिन्न बिंदुओं पर जांच की गई. जांच के क्रम में मंडलकारा के सभी वार्डों की तलाशी ली गई.

तलाशी के दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु प्राप्त नहीं हुआ. वही जेल से थोड़ी मात्रा में खैनी, गुटखा बरामद किया गया. जिसको लेकर जेल सुपरिटेंडेंट के द्वारा उन बंदियो से पूछताछ की गई कि उनके पास वह पहुंचा कैसे. इस मामले में जेल सुपरिटेंडेंट श्री सुमन के द्वारा हलचल न्यूज को बताया गया कि उनके द्वारा जेल के अंदर पूरी तरह सख्ती बरती जा रही है और सभी बंदियो पर भी पैनी नजर रखी जा रही है ताकि उनके तक कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं पहुंचे.

क्या कहते हैं सदर एसडीओ

इस मामले में सदर एसडीओ संजय राय ने हलचल न्यूज को बताया कि मंडल कारा का औचक निरीक्षण रूटीन वर्क था और नागिन डांस के वायरल वीडियो मामले की भी जांच करनी थी. जिसको लेकर वह मंडल कारा पहुंचे थे. जहां औचक निरीक्षण के क्रम में सब कुछ सही पाया गया है.

Loading

78
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़