Chhapra Desk – छपरा जिले के मशरक-महम्मदपुर एसएच-90 पर मशरक थाना क्षेत्र के चरिहारा गेट के समीप अनियंत्रित बाइक सवार ने पिकअप वैन में जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें बाइक सवार तीन युवकों में एक की मौत हो गई. वही दो को घायलावस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया. जहां मृतक की पहचान मोतीहारी जिले के छितौनी थाना क्षेत्र के खोदानगर गांव निवासी सैयद सोहैल आलम के 20 वर्षीय पुत्र सैयद जैद सोहैल के रुप में की गई. वहीं दोनो घायल की पहचान उसी गांव के इरफान खान का 18 वर्षीय पुत्र मो आशिफ व मो अमीन का 17 वर्षीय पुत्र शहाबुद्दीन के रूप में हुई है.

वहीं इस घटना के बाद थाना पुलिस ने फोन कर घटना की सूचना उनके घरवालों को दी. गांव वालों के अनुसार एक बाइक पर तीन युवक सवार होकर मशरक के तरफ से महम्मदपुर के रास्ते मोतीहारी जा रहे थे. वही पिकअप वैन पटना की तरफ जा रहा था. उसी क्रम में तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर बाइक सामने से आ रही पिकअप वैन में टक्कर मार दी. जिसमें एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वही दो घायल हो गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक दिल्ली से छपरा जंक्शन पर पहुचा था.

वही दोनों युवक बाइक से उसे लेने छपरा आए थे. उसे लेकर मशरक की रास्ते मोतीहारी जा रहें थे. मौके पर थाना पुलिस ने बाइक और पिक अप वैन को कब्जे में ले लिया और मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है.

![]()
