छपरा में ठाकुरबारी मठ के पुजारी की हत्या कर अष्टधातु की मूर्ति चोरी

Chhapra Desk छपरा जिले में अपराधी बेलगाम होते नजर आ रहे हैं. आए दिन जिले के किसी न किसी क्षेत्र में बड़ी वारदात की घटनाओं को उनके द्वारा अंजाम दिया जा रहा है. जिले के नगरा ओपी क्षेत्र अंतर्गत अफौर गांव से एक बड़ी वारदात सामने आई है. जहां, अपराधियों के द्वारा ठाकुरबारी मठ के पुजारी की हत्या कर मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी करी गई है. घटना बीती देर रात की बताई जा रही है. यह घटना तब संज्ञान में है जब दिन निकलने के बाद भी मठ का ताला नहीं खुला और पुजारी बाहर नहीं निकले. तब जाकर ग्रामीणों ने मठ के अंदर जाकर देखा तो मठ के पुजारी बिस्तर पर मृत पड़े हुए थे.

वहीं मठ के मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी हो चुकी थी. जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस बात की सूचना स्थानीय थाना को दी गई. वहीं सूचना के बाद काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. जबकि पुलिस काफी विलंब से पहुंची. मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. हालांकि इस घटना के उद्भेदन को लेकर पुलिस ने डॉग स्क्वायड टीम की मदद ली है लेकिन फिलहाल पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी है.

वहीं इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है. लोगों का कहना है कि पुलिस रात्रि में भी बालू लदे वाहनों से अवैध वसूली के फिराक में रहती है. जिसके कारण अपराधी किसी न किसी घटना को अंजाम दे दे रहे हैं. ठाकुरबारी मठ के मृत पुजारी गोरख दास बतायेए गये है. इस घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस ने मठ के पुजारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है.

Loading

Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़