छपरा में दादा ने पीटकर की पोते की हत्या ; आपसी विवाद में मामला गहराया

Chhapra Desk – छपरा में दादा के द्वारा पीटकर एक पोते की हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मामला जलालपुर थाना क्षेत्र का बताया गया है. मृतक जलालपुर थाना क्षेत्र के मंगोलापुर गांव निवासी भेथू मांझी का 30 वर्षीय पुत्र उमेश मांझी बताया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार की संध्या उमेश का अपने पट्टीदारों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. उस दौरान उसके चचेरे दादा दुर्गा प्रसाद दरवाजे पर गाली गलौज करने लगे. जिसको लेकर उमेश मांझी के द्वारा विरोध किया गया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट करते हुए ईट उठाकर उसके सिर पर प्रहार करना शुरू कर दिया.

जिससे उसका सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसके बाद आनन-फानन में परिवार वालों द्वारा उसे जलालपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर चिकित्सा के लिए उसे छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया लेकिन सदर अस्पताल पहुंचने के क्रम में रास्ते में उसकी मौत हो गई. सदर अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर राजन सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया. उसे मृत घोषित किए जाने के साथ ही परिवार वालों में कोहराम मच गया मृतक की पत्नी चंपा देवी का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया उन्होंने बताया कि उसके बाबा दुर्गा प्रसाद के द्वारा उसके पति की ईट से मारकर हत्या की गई है. समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी. वही पुलिस मामले की छानबीन में लगी है.

Loading

Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़