छपरा में मद्य निषेध विभाग की टीम पर हमला ; स्कैनर ऑपरेटर गंभीर

छपरा में मद्य निषेध विभाग की टीम पर हमला ; स्कैनर ऑपरेटर गंभीर

 

CHHAPRA DESK – छपरा जिले से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बिहार-यूपी को जोड़ने वाले मांझी थाना अंतर्गत जयप्रभा सेतु पर शराबियों और कारोबारियों ने उस समय मद्य निषेध विभाग की टीम पर हमला बोल दिया जब उनके द्वारा कार की तलाशी ली जा रही थी. उस दौरान जांच में मौजूद एसआई अशोक कुमार एवं पुलिसकर्मियों के साथ स्कैन करने वाले ऑपरेटर के साथ भी मारपीट की गई.

मारपीट में ऑपरेटर गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं. जख्मी ऑपरेटर जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र निवासी नगेंद्र प्रसाद के पुत्र रवि कुमार बताए गए हैं. घटना के संबंध में बताया जाता है कि छपरा मद्य निषेध विभाग की टीम मांझी थाना अंतर्गत जयप्रभा सेतु पर शराब के खिलाफ अभियान चला रही थी उसी समय यूपी की तरफ से एक अर्टिगा कार आती दिखाई दी.

जांच के दौरान कार को रोककर जांच शुरू की गई तो पाया गया कि सभी युवक नशे में धुत है. वही जब रवि कुमार के द्वारा कार की स्कैनिंग की जा रही थी तो उन लोगों ने अचानक टीम के ऊपर पर हमला कर दिया. उस दौरान उनके द्वारा मौके पर मौजूद एसआई अशोक कुमार के साथ भी हाथापाई की गई. वही मारपीट के दौरान स्कैनर ऑपरेटर रवि कुमार के हाथ में गंभीर जख्म लगा.

हालांकि इस दौरान पुलिस ने कुछ युवकों को गिरफ्तार करने में भी सफलता हासिल की है. वही जख्मी ऑपरेटर को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है. वही उपचार के दौरान हाथ का एक्सरे कराया जा रहा है. हालांकि इस मामले में फिलहाल पुलिस प्रशासन के द्वारा कुछ भी बताने से परहेज़ किया जा रहा है.

इस मामले में मांझी थानाध्यक्ष ने जहां अनभिज्ञता जाहिर की है वहीं उत्पाद अधीक्षक से इस विषय पर संपर्क नहीं हो सका है. जख्मी ऑपरेटर का उपचारफिलहाल छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है.

Loading

70
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़