Chhapra Desk – छपरा शहर में राहगीरों को धक्का मारने के बाद भाग रही स्कॉर्पियो विद्युत पोल से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हालांकि उस दौरान वहां मौजूद लोग बाल-बाल बच गए. जबकि इस दौरान नशे में धुत् स्कार्पियो सवार सभी युवक भाग निकलने में सफल रहे. जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने स्कॉर्पियो को तोड़ना फोड़ना शुरू कर दिया. इस बात की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज शुरू कर दिया. क्योंकि, आक्रोशित लोग स्कॉर्पियो को पूरी तरह तोड़ डालते. स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कार्पियो सवार चालक एवं युवक नशे में धुत थे. उन लोगों के द्वारा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत नेवाजी टोला चौक पर कई लोगों को धक्का मार दिया गया था.उस दौरान कुछ लोग घायल भी हुए थे. जिनका उपचार निजी क्लीनिक में कराया गया. वहीं नेवाजी टोला चौक से लोगों के द्वारा उस स्कॉर्पियो का पीछा किया गया. जोकि वहां से भागते हुए शहर के नगर थाना अंतर्गत नेहरू चौक के समीप पहुंची और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे विद्युत पोल से जा टकराई. जबकि वहां काफी लोग मौजूद थे और सभी लोग बाल-बाल बच गए. वहीं स्कॉर्पियो के धक्के से विद्युत पोल टूट गई और सड़क पर गिरते-गिरते बची, नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था. तभी पीछे से स्कॉर्पियो का पीछा कर रहे लोग वहां पहुंचे और आक्रोशित लोगों ने स्कॉर्पियो के शीशे तोड़ डाले. देखते ही देखते भीड़ बेकाबू हो गई हो स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ शुरू हो गया. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया. जिसके बाद आक्रोशित लोग वहां से भागे और पुलिस ने स्कॉर्पियो जब्त कर लिया. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
![]()
