CHHAPRA DESK – छपरा जिले के मांझी थाना अंतर्गत दुर्गापुर गांव में गुरुवार की देर शाम हुई चाकूबाजी में दो भाई जख्मी हो गये. जख्मी में मांझी थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव निवासी बृजभूषण सिंह के 20 वर्षीय पुत्र मोहित कुमार सिंह एवं 17 वर्षीय पुत्र सचिन सिंह शामिल हैं. दोनो जख्मी का उपचार छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है.

उपचार के दौरान जख्मी मोहित कुमार ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा उन्हें रोककर उनके ऊपर चाकू व धारदार हथियार से हमला कर दिया गया. जिससे दोनों भाई जख्मी हुए हैं। हालांकि इस दौरान दोनों के द्वारा मोबाइल छीने जाने और रुपये छीने जाने की बात भी बताई जा रही थी.

लेकिन समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाने के कारण विस्तृत जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है. वही जख्मी दोनों के द्वारा छीना झपटी किए जाने की बात बताई जा रही है.

![]()

