छपरा शहर में टेंपो चालक की गला दबाकर हत्या ; घर से शव बरामद

Chhapra Desk – छपरा जिले के नगर थाना अंतर्गत छोटा तेलपा मोहल्ला में टेंपो चालक की गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. मृत युवक का शव उसके घर से बरामद किया गया है. मृतक नगर थाना क्षेत्र के छोटा तेलपा मोहल्ला निवासी किशुन राय का 22 वर्षीय पुत्र ब्रह्म राय बताया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीती रात्रि वह टेंपो कर घर लौटा था. जिसके बाद कुछ दोस्तों के साथ बाहर गया था और कब घर लौटा यह किसी को जानकारी नहीं मिली. लेकिन, सुबह में उसे घर में मृत पाया गया. उसके गले पर काला निशान नहीं पाया गया.

वहीं सूचना के बाद थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा. जहां पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है. जिसके बाद घर वालों में कोहराम मचा रहा. इस घटना के बाद घरवालों का आरोप है कि उसकी गला दबाकर हत्या किए जाने के बाद उसके शव को घर ले जाकर सुलाया गया है. वहीं पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Loading

Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़