Chhapra Desk – छपरा शहर में होली हुड़दंग के दौरान हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट के बाद हुई चाकू बाजी के दौरान दर्जनभर लोग जख्मी हुए. जिसमें चाकू लगने से गंभीर दो युवकों में से एक युवक को पीएमसीएच रेफर किया गया है. वही जख्मी का उपचार छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है. पहली घटना छपरा शहर के काशी बाजार बजरंग नगर में हुई है. जहां होली हुड़दंग के दौरान कुछ लोगों ने एक युवक के पेट में चाकू घोंप दिया.

जिसके कारण उसकी आंत बाहर निकल गई. आनन-फानन में उसे छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उसे पीएमसीएच रेफर किया गया है. गंभीर रूप से जख्मी युवक भगवान बाजार थाना क्षेत्र के काशी बाजार मोहल्ला निवासी अच्छेलाल चौधरी का 26 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार चौधरी बताया गया है. बताते चलें कि शनिवार की दोपहर काशी बाजार में रंगों की बौछार चल रही थी. इसी बीच जोगीरा निकला था. उसी क्रम में किसी विवाद को लेकर वहां मारपीट के बाद कुछ लोगों ने मनीष के पेट में चाकू घोंप दिया.

जिसके कारण धह सड़क पर गिरकर तड़पने लगा. सूचना के बाद परिवार वालों ने आनन-फानन में उसे छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां, उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उसे पीएमसीएच रेफर किया गया. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची भगवान बाजार थाना अध्यक्ष मामले की छानबीन में जुटी है. वहीं गंभीर रूप से जख्मी युवक के शीघ्र रेफर किए जाने के कारण समाचार प्रेषण तक इस मामले में जख्मी युवक का बयान दर्ज नहीं हो सका है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

वहीं दूसरी घटना भगवान बाजार क्षेत्र के ब्रह्मपुर मोहल्ले में घटी, जहां दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडा चले. वहीं चाकू लगने से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. सभी जख्मी को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. चाकू लगने से जख्मी युवक स्थानीय थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर मोहल्ला निवासी बलवन राय का पुत्र नयन राय एवं उनके पुत्र गोलू कुमार, नजर राय का पुत्र साहिब राय, मनीष राय की पत्नी लाखो देवी, डोरा राय का पुत्र संतोष राय, नजीब राय का पुत्र राजू राय जख्मी हुए हैं.
सभी जख्मी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका उपचार किया गया. इस दौरान दोनों क्षेत्रों में हुई मारपीट और चाकूबाजी की घटना के कारण मोहल्ले वासी शाम होते-होते घर में दुबक गए और होली का मजा किरकिरा हो गया.
![]()
