ज्वेलरी शॉप लू’टने के लिए पहुंचे थे आधा दर्जन ह’थियार बंद अ’पराधी ; बाजार में घिरने लगे तो ह’थियार लहराते हुए फरार

ज्वेलरी शॉप लू’टने के लिए पहुंचे थे आधा दर्जन ह’थियार बंद अ’पराधी ; बाजार में घिरने लगे तो ह’थियार लहराते हुए फरार

GOPALGANJ DESK – गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना अंतर्गत बाजार में आज एक बड़ी लूट की वारदात होते-होते बच गई और हथियार से लैस आधा दर्जन अपराधियों को भागने पर मजबूर होना पड़ा. घटना जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के मुसहरी बाजार की है. जहां एक ज्वेलरी शॉप में बदमाशों ने लूटपाट की कोशिश की. उस दौरान तीन मोटरसाइकिल पर सवार 6 की संख्या में आए हथियारबंदी अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप पर जैसे ही धावा बोला.

वैसे ही स्थानीय लोगों ने उनके उपर हमला बोल दिया. स्थानीय लोगों से घिरा हुआ देख बदमाशों ने वहां से भागना ही उचित समझा. जिसके बाद हथियार लहराते हुए उनको वहां से भागना पड़ा. इस संदर्भ में बताया जाता है कि विजयीपुर थाना क्षेत्र के मुसहरी बाजार में जय प्रकाश वर्मा के पुत्र राजू वर्मा रोज की तरह अपना दुकान खोल कर बैठा था. उसी बीच तीन मोटरसाइकिल पर सवार 6 की संख्या में खुलेआम हाथ में हथियार लेकर ज्वेलरी के दुकान पर अपराधी पहुंच गए. जबकि हथियार बंद बदमाशों को आते देखकर दुकानदार जान बचाकर मौके से भाग निकला,

लेकिन उसका कारीगर मौके पर ही मौजूद रहा. जिसके साथ बदमाशों ने मारपीट की. इस घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों ने हिम्मत दिखाई और बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की. दुकानदारों के एकजुटता को देख बदमाश मौके से भागना ही उचित समझा ओर बिना लूटपाट किए हथियार लहराते हुए फरार हो गये. वहीं मौके पर मौजूद दुकानदारों ने उसका वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया.

 

Loading

Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़